बक्सर, अप्रैल 7 -- पेज तीन के लिए ---- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ फोटो और वीडियो अपलोड करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके पास से देसी पिस्टल और कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस को सोशल मीडिया के जरिए पिस्टल लिए एक युवक की तस्वीर और वीडियो मिला। उसकी पहचान छोटकी सारिमपुर निवासी परशुराम यादव के पुत्र अभिमन्यु यादव के रूप में हुई। पुलिस ने तत्काल उसके घर पर छापेमारी की और उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके घर से देसी पिस्टल और उसमें लोडेड मैगजीन में चार कारतूस बरामद किए गए। पिस्टल के संबंध में उसने बताया कि यह उसे शिवपुरी के सिंकू राय ने दिया है। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया। अब हथियार देने के आरोपी सिंकू राय की तलाश हो रही है। (मनोज सिंह)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.