कटिहार, जनवरी 21 -- कटिहार, एक संवाददाता सहायक थानाध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में अनुज कश्यप गिरफ़्तार करने के बाद उसके मोबाइल में पिस्टल का फोटो भी देखा गया।इसके आधार पर जब आरोपी से पूछताछ किया गया तो पता चला कि उसके मोबाइल में अवैध पिस्टल का फोटो है। अवैध पिस्टल को रखने वाले युवक की पहचान गौशाला के विशाल सिंह के रूप में किया गया। आरोपी की पहचान होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ टीम गठित कर छापेमारी की गई। इस क्रम में आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के घर से एक पिस्टल बरामद किया गया है। आरोपी को अवैध पिस्टल रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.