हापुड़, फरवरी 25 -- सोशल मीडिया पर बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक युवक पिस्टल के साथ दिखाई दिया। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस का दावा है कि एआई से वीडियो बनाया गया है। हालांकि इस वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। थाना प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि वीडियो एआई से बनाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...