बरेली, अप्रैल 14 -- भोजीपुरा। पिस्टल के साथ एक युवक का फोटो वायरल होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। इस मामले में एक्स पर पोस्ट करके शिकायत की गई थी। निर्दोष राठौड़ नाम के युवक ने सोमवार को भोजीपुरा के गांव रूपपुर निवासी युवक की फोटो एक्स पर पोस्ट करके पुलिस अधिकारियों से शिकायत की है। युवक के हाथ में पिस्टल है और वह कार के पीछे खड़े होकर फोटो खिंचवा रहा है। इस मामले में भोजीपुरा पुलिस को जांच करके कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की शिनाख्त कराकर उसकी तलाश कराई जा रही है। यह भी पढ़ें- हथियार संग युवक का वीडियो वायरल, जांच शुरू यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो बनाने वाले पर कार्रवाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...