पिस्टल के साथ बाइक सवार दो युवक गिरफ्तार
दरभंगा, मई 22 -- शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। कोतवाली थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान गुरुवार की रात एक देसी पिस्टल के साथ बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान इसी थाना क्षेत्र के मुफ्ती मोहल्ला निवासी रवि कुमार साह व नगर थाना क्षेत्र के रत्नोपट्टी निवासी अभिषेक कुमार पासवान के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि दोनार से स्टेशन रोड में पुलिस गश्ती कर रही थी। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगे। पुलिस ने बाइक का पीछा कर दोनों को दबोच लिया। जब उनकी तालासी ली गई तो युवक की कमर से देसी पिस्टल मिली। पुलिस ने बाइक को जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि दोनों पर नगर एवं कोतवाली थाने में आधा दर्जन प्राथमिकियां दर्ज हैं। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.