पिस्टल के साथ पकड़ाया बदमाश
गाजीपुर, जुलाई 26 -- सैदपुर। एटीएस की वाराणसी इकाई और रामपुर मांझा पुलिस ने अवैध शस्त्र रखने के मामले में शनिवार की देर रात एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार बरामद किया गया है। जिसके बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए रविवार को जेल भेज दिया। एटीएस वाराणसी इकाई के निरीक्षक कुलदीप सिंह गौर और रामपुर मांझा एसओ कौशलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने बीती शनिवार रामपुर मांझा थानाक्षेत्र के बासूचक हाल्ट स्टेशन के पास स्थित एक बंद पड़े स्कूल के पास छापेमारी कर बदमाश को गिरफ्तार करते हुए थाना पहुंचे। पूछताछ में उसने अपना नाम यूसुफ अली पुत्र आलमगीर शाह निवासी गरथौली, रामपुर मांझा बताया। उसके पास से अवैध पिस्टल बरामद हुआ। आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.