लखीमपुरखीरी, मई 2 -- लखीमपुर, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने शहर के एक ट्रांसपोर्टर और उसके भाई को गिरफ्तार किया है। ट्रांसपोर्टर के पास से पिस्टल बरामद हुई है। गिरफ्तारी के समय दोनों भाइयों ने पुलिस से अभद्रता की थी। पुलिस ने अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा की भी संगीन धाराओं में भी मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों का चालान कोर्ट में भेजा है। शहर के मोहल्ला गंगोत्री नगर में रहने वाले राहुल मिश्रा और राजा मिश्रा ट्रांसपोर्टर है। उनकी सलेमपुर कोन में सरिया सीमेंट की दुकान है। इनके पास एक अवैध पिस्टल होने की सूचना पुलिस के पास थी। कोतवाली पुलिस में एक पिस्टल बेचने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। उसी समय जांच के दौरान यह सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने एक बार पूछताछ के लिए राजा मिश्रा को हिरासत में भी लिया था। लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया...