पिस्टल के साथ अंतरजनपदीय शातिर अपराधी गिरफ्तार
बस्ती, सितम्बर 4 -- बस्ती। जिले की छावनी पुलिस ने एक अंतरजनपदीय शातिर को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी राणा डीपी सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गुरुवार को नारापार पुलिया के पास से आरोपी शिवम सिंह उर्फ आर्यन सिंह निवासी ग्राम सिरसहवा थाना परसरामपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल, दो कारतूस और बाइक बरामद किया गया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी शिवम सिंह उर्फ आर्यन सिंह के खिलाफ जिले के छावनी, परसरामपुर के अलावा अयोध्या जनपद के कोतवाली बीकापुर, इनायतनगर के अलावा गोंडा के छपिया में कुल 12 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गोंडा के छपिया थाने से गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जा चुकी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.