छपरा, जनवरी 27 -- पचास हजार के साथ एक लुटेरे को पुलिस ने दबोचा लुटेरे के पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल व बाइक भी बरामद रसूलपुर। थाना क्षेत्र के तेलियाडीह गांव के एक ग्राहक सेवा केन्द्र से स्थित मंगलवार की दोपहर पिस्टल के बल पर सवा लाख रुपये की लूट हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट के करीब पचास हजार रुपये के साथ एक अपराधी को लूट में प्रयुक्त एक पिस्तौल और बाइक के साथ दबोच लिया। लूट के शिकार ग्रामीण बैंक ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक गुड्डू कुमार वर्मा ने बताया कि हथियारबंद पांच लुटेरे दो बाइकों पर सवार होकर आये और काउंटर पर रखे लैपटॉप आदि तोड़ दिये फिर पिस्तौल के बल पर एक लाख चौबीस हजार रुपये लूट कर फरार हो गये। घटना की सूचना 112 नंबर की पुलिस और थानेदार को दी गई। पुलिस ने लुटेरों का पीछा करना शुरू किया और कुछ ही समय में मांझी पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.