समस्तीपुर, मई 24 -- समस्तीपुर, निप्र। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर चौथ सपना टोला वार्ड 17 में किराना दुकानदार और उसके पुत्र के साथ मारपीट तथा रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित शिवशंकर राय ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही कुछ लोगों पर हथियार के बल पर धमकी देने और लूटपाट का आरोप लगाया है। दिए गए आवेदन के अनुसार 16 मई की शाम शिवशंकर राय अपने पुत्र अंशु राज के साथ मरवन चौक सपना स्थित किराना दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान गांव के अप्पु राय उर्फ अप्पु खोटे, रामबाबू राय उर्फ रामा रेडी और तीन अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि इसी बीच अप्पु राय ने कमर से पिस्टल निकालकर अंशु की कनपटी पर सटा दी और जान से मारने की धमकी दी। वहीं रामबाबू राय पर दुकान के गल्ले से 1500 रुपये निकाल लेने का आरोप लगाया गया है। साथ ही अंशु...