पिस्टल की बट से भाजपा नेता का सिर फोड़ने वाला दारोगा सस्पेंड, घर में घुसकर परिवार को भी पीटा था
संवाददाता, सितम्बर 11 -- लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के खसरवारा गांव में अंडे की दुकान लगाने को लेकर बुधवार रात दो पड़ोसियों में विवाद हो गया। उनके बीच जमकर मारपीट हुई। विवाद-मारपीट की सूचना दरोगा सचिन यादव पुलिस बल के साथ पहुंचे। ग्रामीणों ने घर में घुसकर पीटने और भाजपा बूथ अध्यक्ष अरविंद कुमार के सिर पर पिस्टल की बट मारकर लहुलुहान करने का आरोप लगाया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बनी-मोहनलालगंज मार्ग जाम कर जमकर हंगामा किया। हंगामे के दौरान कई किमी लंबा जाम लग गया। एसीपी कृष्णानगर अभिषेक पांडेय पहुंचे। उन्होंने भीड़ को समझाकर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। गुरुवार को एसीपी की रिपोर्ट पर दरोगा सचिन यादव को निलंबित कर दिया गया।बीजेपी नेता का सिर फोड़ने का आरोप एसीपी के मुताबिक भाजपा बूथ अध्यक्ष अरविंद कुमार खसरवारा गांव में रहते हैं। बुधव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.