बागपत, मई 1 -- दाहा। बामनौली गांव में बुधवार शाम एक मिठाई दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि भट्ठा मालिक के दो बेटों समेत तीन युवकों ने दुकानदार पर हमला कर दिया और पिस्टल की बट से वार कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बामनौली गांव निवासी पीड़ित विनय पुत्र रामचंद्र ने दोघट थाने में दी शिकायत में बताया कि वह शाम करीब आठ बजे बाजार स्थित अपनी मिठाई की दुकान पर बैठा था और पास में कारीगर काम कर रहे थे। तभी गांव के ही भट्ठा मालिक सतेंद्र के बेटे सूरज और अर्जुन तथा उनका चचेरा भाई सुमन्त वहां पहुंचे और गाली-गलौच करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- व्यापारी से मारपीट और गाली-गलौज का आरोप, मुकदमा दर्ज विनय के अनुसार, विरोध करने पर आरोपियों ने पिस्टल की...