गोरखपुर, जुलाई 4 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। दुष्कर्म के मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने और केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र की महिला ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म और जहर देकर जान से मारने के प्रयास के मामले में पहले से मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि उसी मामले में नामजद आरोपी लगातार समझौते का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता के अनुसार एक जुलाई को वह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय गई थीं। यह भी पढ़ें- Balrampur News: समझौता न करने पर जान से मारने की दी धमकी, मुकदमा दर्ज इसी दौरान उनकी बेटी के मोबाइल पर तमंचा और पिस्टल की फोटो व वीडियो भेजकर मुकदमा वापस लेने की धमकी दी गई। आरोपि...