वाराणसी, जनवरी 16 -- वाराणसी। लंका पुलिस ने सामनेघाट स्थित जजेज गेस्ट हाउस के पास से एक युवक को पिस्टल तथा मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने लंका थाने में इसकी गिरफ्तारी की जानकारी दी। बताया कि आरोपी माखन यादव गाजीपुर के सादात थाना क्षेत्र के कटया का निवासी है। उसने मुंगेर से पिस्टल खरीदी थी। उसने पूछताछ में बताया कि अपने गांव में लोगों को डराने धमकाने के लिए पिस्टल खरीदी थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा ने बताया की पिस्टल की सप्लाई करने वाले की भी तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.