गाज़ियाबाद, मार्च 14 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। प्रताप विहार क्षेत्र में एक व्यक्ति की लाइसेंसी पिस्टल और पांच कारतूस चोर चुराकर ले गए। आरोप है कि करीब चार साल पूर्व थाने में शिकायत दी गई तो पुलिस ने चोरी की जगह इसे गुमशुदगी में रिपोर्ट दर्ज की। अब न्यायालय के आदेश पर विजयनगर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।प्रताप विहार सेक्टर 12 के रहने वाले प्रवेंद्र कुमार ने शिकायत देकर बताया है कि 19 मई 2022 को उनके घर में चोरी की घटना हुई। इसमें चोर उनकी लाइसेंसी पिस्टल और पांच कारतूस चुराकर ले गए। आरोप है कि इस संबंध में विजयनगर थाने में चोरी की शिकायत दी थी। लेकिन पुलिस ने इसे चोरी की जगह गुमशुदगी में दर्ज किया। साथ ही इस बाबत कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। वह विजयनगर थाने के चक्कर लगाते रहे। हर बार पूछताछ व जानकारी करने पर कहा कि कार्रवाई चल...