बक्सर, अप्रैल 17 -- कार्रवाई मुफस्सिल पुलिस ने रेलवे कालोनी में पानी टंकी से पकड़ा है गिरफ्तार तीनों स्थानीय युवकों की उम्र 19 से 25 वर्ष के बीच चौसा, एक संवाददाता। मुफस्सिल पुलिस ने हथियार और कारतूस के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में उनके पास से एक देशी पिस्टल, एक कारतूस, एक मोबाइल, एक आईफोन और एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि देर शाम सूचना मिली कि कई युवक बक्सर स्टेशन के रेलवे कालोनी स्थित पानी टंकी के पास हथियार के साथ मौजूद है। इस सूचना के आधार पर पुलिस त्वरित कार्रवाई के लिए वहां पहुंची तो पानी टंकी के पास तीन युवक भागने के क्रम में पकड़े गये। यह भी पढ़ें- तिलहर में मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, दो घायल उनकी जांच किए जाने पर एक देशी पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया गया। इसके अलावा पुलिस क...