भागलपुर, अप्रैल 30 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि कहलगांव प्रखंड के बरोहिया गांव में आयोजित डे-नाइट बरोहिया क्रिकेट प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पिस्टन क्लब और दिव्या 11 के बीच खेला गया। जिसमें पिस्टन क्लब ने 3 रन से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया। फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए पिस्टन क्लब ने 106 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिव्या 11 की टीम निर्धारित ओवरों में 103 रन ही बना सकी। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शिवम को मैन ऑफ द मैच तथा मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में मनोहर सिन्हा, ऋतुराज सिंह, नंदलाल सिंह, ओमप्रकाश पोद्दार, मनीष, गौरभ और अनिल मंडल आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- लोहरदगा प्रीमियर लीग का खिताब लोहरदगा लीजेंड्स ने जीता यह भी पढ़ें- दरभंगा शहरी एकादश ने ग्रामीण एकादश को रौंदा यह भी...