रांची, जुलाई 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत निर्मित पिस्का और मुरी रेलवे स्टेशन पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है, जिसका उद्घाटन 17 जुलाई को किए जाने की योजना है। इन स्टेशनों को 12 तरह की सुविधाओं से लैस किया गया है। नए स्टेशन में आधुनिक यात्री सुविधाओं के साथ स्थानीय संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। इन दोनों स्टेशनों का कायाकल्प होने से रांची और आसपास के हजारों दैनिक यात्रियों को सीधा लाभ होगा। पर्यटन और निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी। औद्योगिक क्षेत्रों, सांस्कृतिक धरोहरों और धार्मिक स्थलों की बेहतर रेल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगा। इन दोनों स्टेशनों में आधुनिक, नवीनीकृत स्टेशन भवन, नया सर्कुलेटिंग एरिया, नई पार्किंग व्यवस्था, यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट, नया फुट ओवरब्रिज (एफओबी), दिव्यांगजनों के लिए रैंप, वि...