रांची, मार्च 31 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी के राधा कृष्ण मंदिर परिसर में चल रहे सात दिनी श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन मंगलवार को आध्यात्मिक अमृत वर्षा हुई। बनारस से पधारे प्रवचनकर्ता श्री श्री 108 कैलाश मठ पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी आशुतोषानंद गिरी जी महाराज ने देवी भागवत महाग्रंथ और देवी देवताओं के गुणों के बारे में बताया। उन्होंने कहा भगवान को भक्ति भाव से ही प्रसन्न किया जा सकता है। हमेशा भगवान, गुरु और बड़ों का सम्मान करें। प्रवचन सुनने नगड़ी सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.