रांची, दिसम्बर 15 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी प्रखंड की तीन पंचायतों नगड़ी, चिपरा और पिस्का में सोमवार को धान क्रय केंद्र का उद्घाटन किया गया। जिला परिषद सदस्य पूनम देवी, प्रमुख मदुआ कच्छप, उप प्रमुख अफ्साना परवीन, बीडीओ दीपाली भगत और किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष बजरंग महतो ने संयुक्त रूप से केंद्र खोले। उन्होंने बताया कि सरकारी केंद्र पर धान Rs.24.50 प्रति किलोग्राम की दर से खरीदा जाएगा, जबकि बिचौलिए Rs.16-Rs.17 में खरीद रहे हैं। किसानों को बिक्री के 48 घंटे के अंदर ही राशि का भुगतान सीधे खाते में कर दिया जाएगा। उन्होंने कृषि मंत्री से 15 दिसंबर के बदले 15 नवंबर को केंद्र खोलने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.