पिसावा में चिकित्साधीक्षक के आने से मचा हड़कंप
अलीगढ़, जुलाई 1 -- पिसावा, संवाददाता। कस्बा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंड़ौस के चिकित्साधीक्षक द्वारा डाक्टरों की दुकानों की जांच हेतु छापेमार कार्यवाही की गई। लेकिन चिकित्साधीक्षक के आने से पहले ही डाक्टर अपनी दुकानों का शटर डालकर फरार हो गए। जिस पर चिकित्साधीक्षक ने कुछ डाक्टरों के यहां नोटिस चस्पा किए गए है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डा. कुलदीप राजपुरी के पिसावा पहुंचने से पहले ही डाक्टरों की दुकानों के धड़ाधड़ शटर गिर गए। चिकित्साधीक्षक ने एक दो छोटे डाक्टर को चेक किया और प्रमाण पत्र आदि लेकर कार्यालय पहुंचने के लिए कहा गया है। वहीं कुछ डाक्टरों की दुकानों पर नोटिस चस्पा कर क्लीनिक पंजीकरण, शैक्षिक प्रमाणपत्र, प्रदूषण का अनापत्ति प्रमाण पत्र, पार्किंग स्थल का नक्शा आदि कागजात डाक्टरों से मांगे गए हैं। नोटिस में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.