सीतापुर, मार्च 17 -- सीतापुर, संवाददाता। डीएम डॉ. राजागणपति आर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों, योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की गहनतापूर्वक समीक्षा की गई। डीएम ने विभिन्न इंडीकेटर्स पर जनपद की प्रगति को देखा और धीमी प्रगति वाली योजनाओं में सुधार के निर्देश दिये। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के सभी पात्र लाभार्थियों का शीघ्र ही पंजीकरण कराया जाए और ब्लॉकवार मिले लक्ष्य को अतिशीघ्र पूरा कराकर पात्रों को लाभान्वित किया जाए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग से समन्वय करते हुए आवश्यक सूचनाएं भी प्राप्त की जायें। टीएचआर वितरण एवं अन्य योजनाओं में खराब प्रगति पर पिसावां, बेहटा एवं खैराबाद के अधिकारियों को डीएम ने ...