पिल्होरा में फंदे पर लटका मिला युवक का शव
मथुरा, जुलाई 6 -- थाना छाता क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पिल्होरा में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव घर के ऊपरी हिस्से में फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान अशोक पुत्र सौदान सिंह के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने गांव के ही कुछ युवकों पर मारपीट और हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना प्रभारी उमेशचंद्र त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुला लिया। यह भी पढ़ें- Ghumla News: चैनपुर में पारिवारिक विवाद में युवक ने दी जान मृतक अशोक के ताऊ के लड़के विनोद ने बताया कि शनिवार की शाम को गांव के ही व्यक्तियों के साथ अशोक ने बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.