कानपुर, फरवरी 26 -- बड़ा चौराहा स्थित इंडियन बैंक की शाखा में पिल्लों के जलकर मौत होने के मामले में एक पशु प्रेमी ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। बीते सोमवार को इंडियन बैंक की शाखा के परिसर में कूड़े के ढेर में आग लगाई गई थी। जिसकी चपेट में आने से तीन पिल्लों की मौत हो गई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उम्मीद एक किरण का संस्थापक एवं पशु कल्याण कार्यकर्ता मयंक त्रिपाठी ने पुलिस से शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि बैंक के एक अधिकारी ने जान-बूझकर इन्हें जिंदा जलाया है। कोतवाली थाना प्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया कि बैंक के एक अधिकारी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.