हरिद्वार, मई 3 -- कनखल कोतवाली क्षेत्र में सक्रिय कथित 'पिल्ला गैंग' पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए एक सदस्य को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को संरक्षण में लिया गया है। जानकारी के अनुसार, ये युवक सोशल मीडिया पर वर्चस्व कायम करने के लिए मारपीट के बाद वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दहशत फैलाने की कोशिश करते थे। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने सादे कपड़ों में टीमों को तैनात कर निगरानी शुरू की। जगजीतपुर, पीठ पुलिया, फुटबॉल ग्राउंड और गुरुकुल कांगड़ी इलाके में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान शिकायतकर्ता कुलदीप के बेटे के साथ हुई मारपीट के मामले में संदिग्धों की पहचान हुई। दो मई को पुलिस ने आर्यन सैनी (19) निवासी इंदुपुरम कॉलोनी जगजीतपुर को गिरफ्तार किया। वहीं, दो नाबालिगों को नियमानुसार सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.