पिल्ला गैंग के दो बदमाश तमंचा समेत गिरफ्तार
हरिद्वार, मई 8 -- हरिद्वार, संवाददाता। कनखल पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वाले कथित पिल्ला गैंग के दो बदमाशों को तमंचा, कारतूस और नुकीले सुए के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी इंस्टाग्राम पर वर्चस्व कायम करने और कमेंटबाजी को लेकर युवकों से मारपीट करते थे। एसएसपी नवनीत सिंह ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस मुख्यालय की ओर से संचालित ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत सादे कपड़ों में विशेष टीम पीठ पुलिया, फुटबॉल ग्राउंड और गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में निगरानी और चेकिंग कर रही थी। तभी दो फरार आरोपी पुलिस को दिखाई दिए, जिनको पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अरुण उर्फ बोडा निवासी शिवपुरी गली नंबर-5, थाना कनखल हरिद्वार और रवि सिंह उर्फ सरदार निवासी सतीघाट, थाना कनखल हरिद्वार शामिल हैं। पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.