पिल्ला गैंग के चार आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार, मई 25 -- कनखल पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कुख्यात पिल्ला गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। भूपतवाला से लेकर लक्सर तक फैले गैंग के अब तक 15 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। कनखल क्षेत्र में पिछले कुछ समय से युवकों के बीच मारपीट और दबंगई की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में सादे कपड़ों में पुलिस टीमों को जगजीतपुर, पीठ पुलिया, फुटबॉल ग्राउंड और गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में सक्रिय किया गया। जांच के दौरान सामने आया कि 10 अप्रैल को कनखल निवासी कुलदीप कुमार ने बेटे के साथ हुई मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि गुरुकुल कांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.