चाईबासा, जून 17 -- चाईबासा। कोल्हान प्रमंडल आदिवासी मूलवासी पान तांती पश्चिम सिंहभूम तथा सरायकेला-खरसावां द्वारा मेधावी मैट्रिक तथा प्लस टू छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह 21 जून को पिल्लाई हाल में आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मानकी मुंडा संघ केंद्रीय कमेटी के पदाधिकारी होंगे। इस सम्मान समारोह में कोल्हान क्षेत्र के अन्य समुदायों के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके इसके अलावा क्षेत्र के सभी समाज के गणमान्य व्यक्ति को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी कोल्हान प्रमंडल पान तांती समाज कल्याण समिति ने दी। यह भी पढ़ें- हिन्दुस्तान का प्रतिभा सम्मान समारोह मोरहाबादी में 20 को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...