मेरठ, अप्रैल 13 -- महर्षि दयानन्द सरस्वती शूटिंग एकेडमी पिलौना के निशानेबाजों ने शामली में आयोजित आठवीं रजत निर्वाल मेमोरियल शूटिंग चैम्पियनशिप में पदक प्राप्त कर शूटिंग रेंज का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 09 से 12 अप्रैल तक सम्पन्न हुई। शूटिंग रेंज संचालक कपिल धामा ने बताया कि 10 मीटर एयर पिस्टल आई एसएसएफ कैटेगरी में अनन्त बैंसला ने छह सौ में से 581 स्कोर के साथ गोल्ड मेडल प्राप्त किया और रजत सांगवान ने छह सौ में से 563 व अभिषेक बुटार ने छह सौ में से 561 स्कोर के साथ शानदार प्रदर्शन किया, वहीं यूथ वूमेन मिक्स टीम में आरुषी पूनिया ने चार सौ में से 354, आराध्या बैंसला ने चार सौ में से 358, नवाज़िश रिजवी ने चार सौ में से 330 स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता व एंजल बैंसला ने चार सौ में से 335 स्केार प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- ओपन शूटिंग चैम्पि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.