जमशेदपुर, मार्च 13 -- जमशेदपुर संवाददाता टाटा स्टील पिलेट प्लांट जेडीसी की गुरुवार को बैठक हुई। इसमें अमेरिका, इजराइल और ईरान युद्ध के कारण होने वाले गैस और एलपीजी सिलेंडर संकट पर चर्चा की गई। चीफ इंद्रजीत पाल ने सदस्यों को बताया कि इस युद्ध के कारण गैस की किल्लत हो रही है। इसलिए गैस का इस्तेमाल कैसे कम हो, इसपर विचार करना होगा। युद्ध लंबा खींचने पर उत्पादन भी प्रभावित हो सकता है, क्योंकि लाइम स्टोन गल्फ कंट्री से मंगाया जाता है। बैठक में कर्मचारियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने पर मंथन किया गया। किस तरह उत्पादकता बढ़ाई जाए, इसपर भी विचार किया गया। मासिक उत्पादन और लक्ष्य को बताया गया। बैठक में प्रबंधन से दीपशिखा आदि तथा यूनियन से उपाध्यक्ष संजय सिंह, विभाकर कुमार राय, संतोष कुमार पांडेय आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.