प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 17 -- कुंडा। महेशगंज थाना क्षेत्र के माघी चैनगढ़ गांव निवासी देवीदीन विश्वकर्मा ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 16 अप्रैल की सुबह करीब छह बजे उसकी पत्नी शांति देवी खेत की ओर गई थी। तभी देखा कि मेड़बंदी के बाद लगाए गए पिलर को गांव के कुछ लोग तोड़ रहे हैं, उसने विरोध किया। आरोपियों ने गालियां देते हुए ईंट-पत्थर से हमला करते हुए दौड़ा लिया, जिससे वह घायल हो गई। रास्ते से जा रही गांव की गुड्डा देवी सरोज पत्नी शंकर लाल भी पत्थर लगने से घायल हो गई। पीड़ित देवीदीन विश्वकर्मा की तहरीर पर पुलिस ने रावेन्द्र कुमार मिश्रा उर्फ व्यास बाबू, बबिता मिश्रा, महिमा मिश्रा को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- मवेशी के विवाद में मां-बेटे को पीटा, चार पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.