बस्ती, मई 12 -- बस्ती। कोतवाली पुलिस ने पिलर उखाड़कर जाली उठा ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। न्याय मार्ग कटरा निवासी जयप्रकाश यादव ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि बीते 15 अप्रैल को विपक्षी उनकी जमीन में लगे सीमेंट का पिलर उखाड़ कर लोहे की जाली उठा ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर लौकिहवा निवासी सुरेन्दर, लक्ष्मिन, राधेश्याम और शिवपूजन के खिलाफ केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- कुनबे पर किया प्राणघातक हमला, चार जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...