बागेश्वर, जनवरी 20 -- क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड कांडा के तत्वावधान में कांडा प्रीमियर लीग का शुभारंभ कांडा खेल मैदान में हो गया है। उद्घाटन मैच पिलख्वाल इलेवन मंतोली और भद्रकाली क्लब कांडा के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर मंतोली ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 15 ओवरों में छह विकेट खोकर 145 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भद्रकाली क्लब सानीउडयार की टीम 15 ओवर्स में तीन विकेट खोकर 116 रन ही बना पाई। मंतोली की टीम 29 रन से विजयी हुई। आयोजकों ने बताया कि फाइनल में विजेता टीम को 40 हजार और उपविजेता टीम को 21 हजार के साथ आकर्षक ट्राफी दी जाएगी। अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नगरकोटी ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर दयाल नगरकोटी, निर्मल शाह, प्रकाश नगरकोटी, जितेन्द्र वर्मा, आलम मेहरा, गुड्डू पांडेय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.