पिलखोली में दान की भूमि पर बनेगा पंचायत भवन
अल्मोड़ा, मई 17 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। पिलखोली में पंचायत भवन निर्माण शीघ्र शुरू हो जाएगा। इसके लिए धनुली देवी पुत्री स्व नारायण सिंह ने अपनी भूमि दान की है। ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। प्रधान जानकी बिष्ट, बीडीसी कुंदन फर्त्याल, भूपेंद्र बिष्ट, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय जीना, मीरा आर्या, शेर सिंह फर्त्याल, जयपाल फर्त्याल, बलवंत जीना, राम सिंह आदि थे। पंचायत भवन के लिए भूमि दान दिए जाने पर ग्रामीणों ने धनुली देवी के प्रयासों की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.