नोएडा, मार्च 12 -- दादरी, संवाददाता। जारचा क्षेत्र के बिसाहड़ा गांव में बारात में आए युवक का शव गुरुवार को सड़क किनारे पड़ा मिला। युवक के परिजनों का आरोप है कि हत्या कर शव फेंका गया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई। बिसाहड़ा गांव निवासी राजेंद्र की बेटी की बुधवार को शादी थी। बारात पिलखुवा से आई थी। बारात में कपिल तोमर नाम का युवक आया। गुरुवार सवेरे को कपिल तोमर का शव अल्ट्राटेक कंपनी के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। परिजन घटना को हत्या बता रहे हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई। पुलिस दावा कर रही है कि सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसमें घटना सड़क हादसे जैसी लग रही है। संपूर्ण साक्ष्य और जांच पूर्ण होने के बाद ही घटना कैसे हुई है, इस बात की जानकारी हो सकेगी। युवक के शरीर पर अलग-अलग चोट के निशान ...