हापुड़, मार्च 2 -- नगर में होली पूजन का पर्व इस वर्ष श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। नगर के विभिन्न मोहल्लों और निर्धारित स्थलों पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से होलिका पूजन किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। बच्चों, युवाओं और महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूजन कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। नगर के लगभग सभी स्थानों पर होलिका दहन की तैयारियां पूर्व निर्धारित समयानुसार की गईं। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए थे। पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि पूरे क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की गई है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति अफवाह फैलाने या माहौल खराब करने का प्रयास करेग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.