हापुड़, मार्च 5 -- शहर में होली का पर्व हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता विकास तोमर ने कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर होली का त्योहार मनाया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम व सद्भाव का संदेश दिया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सचिन पुण्डीर, हिमांशु अग्रवाल, नितेश तोमर और अमित टांक सहित कई कार्यकर्ता व क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर होली के पर्व को उत्साह और उमंग के साथ मनाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...