पिलखुवा में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकली
हापुड़, जुलाई 18 -- भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान के दर्शन किए। जय जगन्नाथ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। आकर्षक ढंग से सजे रथ और भक्ति में डूबे श्रद्धालुओं ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया। रथयात्रा में धौलाना के ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष विभु बंसल, समाजसेवी सौरभ शर्मा, कैलाशी अवनीश, दीपक रबिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने भगवान जगन्नाथ से क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.