हापुड़, अप्रैल 12 -- क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण ने अब लोगों के लिए गंभीर समस्या का रूप ले लिया है। शहर के बाहरी इलाकों से लेकर अंदरूनी मोहल्लों तक, हवा में फैल रही गंदगी और धुएं के कारण लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर उन जगहों पर हालात अधिक खराब हैं, जहां आसपास छोटे स्तर पर कपड़ा निर्माण का काम होता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, फैक्ट्रियों में तैयार होने वाले कपड़ों के दौरान जो खराब या बेकार सामग्री बच जाती है, उसे कई बार खुले में ही जला दिया जाता है। इसके अलावा प्लास्टिक, पन्नी और बोतल जैसी चीजों को भी आग के हवाले कर दिया जाता है। जब ये चीजें जलती हैं, तो उससे निकलने वाला धुआं पूरे इलाके में फैल जाता है, जिससे वातावरण दूषित हो रहा है।धुएं की वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत रही हैं। खासकर बच्चे और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.