पिलखुवा-भोजपुर-धौलाना मार्ग के चौड़ीकरण का शुभारंभ, 39.63 करोड़ की परियोजना शुरू
हापुड़, मार्च 30 -- भोजपुर पिलखुवा धौलाना मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। 11.550 किमी लंबी इस सड़क को पेव्ड शोल्डर के साथ विकसित किया जाएगा, जिस पर 39.63 करोड़ रुपये की लागत आएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने कहा कि यह क्षेत्र तेजी से इंडस्ट्री हब के रूप में विकसित हो रहा है। सड़क के चौड़ीकरण से उद्योगों को बड़ा लाभ मिलेगा, जिससे नए उद्योग स्थापित होंगे और क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क सुविधा से माल परिवहन आसान होगा और स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी। उन्होंने बताया कि इस मार्ग से जुड़े दर्जनों गांवों के लोगों को भी आवागमन में राहत मिलेगी। लंबे समय से खराब सड़क के कारण लोग परेशान थे, लेकिन अब इस कार्य से जाम और जर्जर सड़क की समस्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.