अमरोहा, जनवरी 7 -- वन विभाग की टीम ने बुधवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के गांव बामनखेड़ी के पास गश्त के दौरान अवैध पिलखन की लकड़ी से भरी पिकअप पकड़ी। वन दरोगा अमित चौहान ने बताया कि संभल निवासी पिकअप चालक बिना किसी परमिट लकड़ी का परिवहन कर रहा था। रेंजर नरेश कुमार के अनुसार टीम ने कार्रवाई कर वाहन को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय सिहाली जागीर में खड़ा कराया है। आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.