सहारनपुर, जून 8 -- सरसावा, संवाददाता। पिलखनी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के औचक निरीक्षण के दौरान सहारनपुर सांसद इमरान मसूद को अस्पताल परिसर में गंदगी मिली तो उन्होंने स्वयं फर्श पर पड़ी प्लास्टिक की बोतल और पन्नी उठाकर डस्टबिन में डाल दी। इस दौरान उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए अस्पताल प्रबंधन को स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- निरीक्षण में मरीजों से बात कर लिया स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैकनिरीक्षण की प्रक्रिया सोमवार दोपहर मेडिकल कॉलेज पहुंचे सांसद इमरान मसूद ने इमरजेंसी वार्ड, दवा वितरण केंद्र और मरीजों के प्रतीक्षालय का निरीक्षण किया। फर्श पर फैला कूड़ा देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और मरीजों व तीमारदारों से भी परिसर को साफ रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ. अनिल गर्ग उनके साथ मौजूद रहे। सांसद ने ...