सहारनपुर, मार्च 12 -- पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 6 मार्च से 12 मार्च तक चलाए जा रहे विशेष स्वास्थ्य जांच अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। शिविर के दौरान ब्लड शुगर, सामान्य रक्त परीक्षण, थायरॉइड, यूरिन जांच, ब्लड प्रेशर सहित कई आवश्यक जांचें न्यूनतम दरों पर उपलब्ध कराई गईं। विशेषज्ञ टीम ने आधुनिक उपकरणों की मदद से सभी जांचें सावधानीपूर्वक संपन्न कराईं। आईआईए चैप्टर चेयरमैन गौरव चोपड़ा ने शिविर के सफल आयोजन के लिए पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र/खाद्य विभाग कन्वीनर अनुज कुमार जैन, यूपीसीडा/आयुष विभाग कन्वीनर शिवम गोयल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों से उद्यमियों और कर्मचारियों में स्वास्थ्य के प्रति जागर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.