जौनपुर, अप्रैल 5 -- जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति 'दिशा' की बैठक शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कुछ अफसरों की मनमानी और अवैध खनन का मुद्दा जोरशोर से उठाया गया। जिला मुख्यालय पर जेसीज चौराहे पर रोडवेज की बसें खड़ी करने से लगने वाले जाम, हादसे की आशंका पर भी विधायकों ने नाराजगी जताई। योजनाओं के प्रचार प्रसार को लेकर भी बात उठी, जिसपर संबंधित विभाग को निर्देश दिया गया। कई विभागों का डेटा भी विधायकों ने मांगा। सह अध्यक्ष के रूप में मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज एवं राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी रहीं। बैठक में अवैध खनन, माइन मित्र पोर्टल के संबंध में जानकारी लेते हुए पोर्टल के प्रचार प्रसार के निर्देश दिए गए। बैठक में एक जनप्रतिनिधि ने मुद्दा ...