बिहारशरीफ, अप्रैल 10 -- फोटो : पिरोजा यात्रा-एकंगरसराय के पिरोजा गांव में शुक्रवार को कलश शोभा यात्रा में शामिल महिलाएं। एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड के पिरोजा ठाकुरबाड़ी के प्रांगण में शुक्रवार से भागवत कथा का आयोजन किया गया। इससे पहले भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। सूर्य मंदिर तालाब से महिलाओं ने कलश में जल भरा। एकंगरसराय बाजार होते हुए ठाकुरबाड़ी पहुंचीं। ठाकुरबाड़ी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि 17 अप्रैल तक भागवत कथा को आयोजन होगा। कार्यक्रम में धनंजय कुमार, धर्मदेव चौहान, प्रमोद चौहान, धर्मवीर चौहान, ईं. मृत्युंजय, अनिल कुमार, बाल्मिकी ठाकुर, कपिल यादव आदि सहयोग कर रहे हैं। (अशोक पांडेय)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.