गोड्डा, जून 19 -- मेहरमा, एक संवाददाता। गुरुवार को पिरोजपुर-भगैया मुख्य मार्ग पर धमड़ी के पास एक तेज रफ्तार एवं अनियंत्रित सीएनजी ऑटो ने दूसरी तरफ से आ रही एक मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सीएनजी ऑटो सड़क किनारे नाली में जा गिरी। गनीमत रही कि घटना में बाइक तथा ऑटो चालक, दोनों बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण एवं राहगीर मौके पर जुट गए।स्थानीय लोगों की मदद से नाले में गिरी सीएनजी ऑटो को बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो बाराहाट से भगैया की ओर जा रही थी। यह भी पढ़ें- बेलगाम रफ्तार बन रही हादसों की वजह, बिना लाइसेंस व हेलमेट दौड़ा रहे वाहन जबकि बाइक चालक धमड़ी से बाराहाट की तरफ आ रहा था।इसी क्रम में धमड़ी के समीप अंग्रेजी विदेशी शराब दुकान के प...