हाजीपुर, अप्रैल 1 -- गोरौल,संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के पिरोई गांव से पुलिस ने लगभग 356 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। इस मामले में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया है कि सोमवार की देर रात सूचना मिली कि पिरोई गांव में एक झोपड़ी में भारी मात्रा में विदेशी शराब बिक्री के लिए रखा गया है। जब वहां पहुंचा तो पुलिस गाड़ी को देखते हुए एक व्यक्ति भागने लगा,जिसकी पहचान थाने के पिरोई गांव निवासी राहुल कुमार के रूप में की गई है। जब झोपड़ीनुमा घर की तलाशी ली गई तो 750 एमएल का 27 कार्टन, 375 एमएल का 10 कार्टन,180 एमएल का 3 कार्टन यानि कुल 40 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार शराब धंधेबाज को चिन्हित कर लिया गया है। इस धंधे में उसके सहयोगियों की भी पहचान की जा रही है। सभी को जल्द से जल्द गिरफ्तार क...