पिरान कलियर मेला और रक्षाबंधन पर चलेंगी विशेष ट्रेनें
मुरादाबाद, अगस्त 1 -- रक्षाबंधन पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मुरादाबाद मंडल में रेलवे ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। बरेली-रुड़की और हरिद्वार-लखनऊ के बीच अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का मुरादाबाद भी ठहराव होगा। 22 से 31 अगस्त तक बरेली और रुड़की के बीच प्रतिदिन दो-दो जोड़ी अनारक्षित पिरान कलियर मेला स्पेशल ट्रेनें (04319/04320 एवं 04321/04322) चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें रामपुर, मुरादाबाद, कांठ, स्योहारा, धामपुर, नगीना, नजीबाबाद, मौज्जमपुर नारायण, चंदोक और लक्सर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेंगी, जिससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा हरिद्वार-लखनऊ-हरिद्वार के बीच अनारक्षित विशेष ट्रेन (04329/04330) का संचालन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- उर्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.