सासाराम, मार्च 22 -- युवा पेज की फ्लायर 400 मीटर की दौड़ मात्र 47.1 सेकेंड में पियूष ने की पूरी भारतीय टीम में चयन से दौड़ी ग्रामीणों में खुशी की लहर रोहतास, एक संवाददाता। बिहार के रोहतास जिले के बंजारी निवासी पियूष राज ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। केरल के त्रिवेंद्रम में आयोजित ऑल इंडिया ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पियूष ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने यह दूरी मात्र 47.1 सेकेंड में पूरी की। इस शानदार प्रदर्शन के साथ पियूष राज बिहार के पहले ऐसे एथलीट बन गए हैं, जिन्होंने अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। साथ ही उनका चयन एशिया कप और विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम में भी हुआ है। बताया कि स्व. शिवनाथ सिंह के बाद ...