नवादा, सितम्बर 3 -- हिसुआ के युवक पियूष की हत्या के विरोध में बुधवार को हिसुआ बाजार की दुकानें दिन भर बंद रहीं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और स्थानीय लोग भी घरों से बाहर नहीं निकले। वहीं खरीदारी के लिए आसपास के लोग भी हिसुआ बाजार नहीं पहुंचे। जिसके कारण हिसुआ बाजार का कारोबार पूरी तरह से ठप रहा। बाजार बंद रहने से छोटे कारोबारियों, स्थानीय ई-रिक्शा एवं ऑटो चालकों तथा दिहाड़ी पर काम करने वाले मजदूर वर्ग की रोजी-रोटी प्रभावित हुई। इन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क पर सवारी नहीं होने के कारण इनका रोजगार प्रभावित हुआ और इन्हें आखिरकार अपने वाहन लेकर निराश घर वापस लौटना पड़ा। हालांकि बड़े वाहनों का आवागमन अन्य दिनों की तरह सड़क पर जारी रहा। गया, नवादा व राजगीर के वाहनों का परिचालन निर्बाध जारी रहा। बताएं कि इससे पूर्व पियूष की हत्या ...